Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2019 05:39 PM
पश्चिमी यमुनानहर में एक युवक ने छलांग लगा दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को खोजने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। युवक की शिनाख्त रामनगर निवासी 26 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है......
करनाल: पश्चिमी यमुनानहर में एक युवक ने छलांग लगा दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को खोजने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। युवक की शिनाख्त रामनगर निवासी 26 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने बताया कि बुधवार को विशाल बाइक पर सवार होकर निकला और वहां से अपने रिश्तेदार के घर चला गया।
विशाल ने अपने भांजे कर्ण को लिया और घूमने के लिए बाइक पर निकल पड़ा। जैसे ही विशाल काछवा पुल स्थित बाईपास पर पहुंचा, तो उसने अपनी बाइक नहर के किनारे रोकी और किनारे पर जाकर नहर में छलांग लगा दी। विशाल के नहर में कूदने के बाद कर्ण लोगों से मदद मांगने लगा।
इस दौरान एक ऑटो चालक वहां पहुंचा और उसने विशाल को बचाने के लिए अपना परना व रस्सी नहर में फैंकी लेकिन विशाल ने रस्सी नहीं पकड़ी और विशाल कर्ण को देखते-देखते नहर में डूब गया। जैसे ही इस घटना के बारे में परिजनों को पता चला, तो वह तुरंत नहर पर पहुंचे।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की नहर में खोजबीन शुरू कर दी। काबिलेगौर है कि मंगलवार को भी एक युवक ने कर्णलेक के पास अपनी बाइक खड़ी करके नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की थी।