युवक को मारी गोली, पटियाला रैफर

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2019 11:01 AM

youth shot patiala referred

बाइक पर जा रहे गांव खुशहाल माजरा निवासी अंकित को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली अंकित की पीठ में कमर पर लगी है। गंभीर रूप से घायल अंकित को पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में दाखिल करवाया

कैथल/चीका(सुखविंद्र/कपिल): बाइक पर जा रहे गांव खुशहाल माजरा निवासी अंकित को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली अंकित की पीठ में कमर पर लगी है। गंभीर रूप से घायल अंकित को पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अंकित गांव के ही रिंकू के साथ बाइक पर जा रहा था, जब वह महावीर दल अस्पताल के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से आए अमित घंगस निवासी पीडल ने गोली चला दी।

गोली अंकित को जा लगी और घायल हो गया। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. सुभाष चंद बताया कि चीका पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर अमित घंगस निवासी पीडल व अन्य युवक पर धारा 307, आम्र्स एक्ट के तहत दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पहले दोनों पक्षों में किसी बात पर कहासुनी हुई थी और रंजिशन यह गोली चलाई गई है। अभी आरोपी फरार बताए गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!