बारीक धान के भाव की बढ रही तेजी से रफ्तार

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 12:01 PM

the rate of fine paddy is increasing rapidly

चीका अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ती जा रह है। बारीक धान के भाव में तेजी दिख रही है। मंडी में आज धान की आवक गत दिनों की अपेक्षा दोगुनी थी। मंडी से जानकारी के अनुसार 1509 धान 2,600 रुपए............

गुहला-चीका (गोयल): चीका अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ती जा रह है। बारीक धान के भाव में तेजी दिख रही है। मंडी में आज धान की आवक गत दिनों की अपेक्षा दोगुनी थी। मंडी से जानकारी के अनुसार 1509 धान 2,600 रुपए प्रति किविंटल तक बिका जबकि पी.आर.-26 धान 1,670 रुपए प्रति किं्वटल तक बिका।

बढ़ते भावों को देखकर किसानों ने धान बेचने में दिलचस्पी दिखाई। धान की खरीद करने वाले निर्यातक व राइस मिल मालिक का कहना है कि धान के भावों में जो तेजी आई है, वह अस्थायी है क्योंकि 200 से 300 रुपए प्रति किविंटल चावल के भावों में तेजी आने से धान के भावों में तेजी दिखाई दी है। 

यदि एक भी निर्यातक चावल खरीदने के मामले में चुप बैठ जाए तो धान के भावों में मंदा आने से इंकार नहीं किया जा सकता। सरकारी धान की खरीद फिलहाल मंडी में नहीं हुई जोकि 1 अक्तूबर से शुरू हो सकती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!