बंदरों का कहर जारी- छत की मंडेर से गिराई ईंटें, बुजुर्ग घायल

Edited By Isha, Updated: 23 Aug, 2019 03:34 PM

monkeys bricks from roof terrace elderly injured

कलायत में बंदरों का हुड़दंग बढ़ता जा रहा है। आज वार्ड 4 में घर के आंगन में चारपाई पर लेटे बुजुर्ग पर बंदरों ने छत की मंडेर की ईंटें गिराकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया।

कलायत: कलायत में बंदरों का हुड़दंग बढ़ता जा रहा है। आज वार्ड 4 में घर के आंगन में चारपाई पर लेटे बुजुर्ग पर बंदरों ने छत की मंडेर की ईंटें गिराकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया। बुजुर्ग की गम्भीर हालत देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वार्ड 4 निवासी ज्ञान चंद ने बताया कि सुबह उनके 75 वर्षीय पिता दीनानाथ घर के आंगन में सोए हुए थे। एकाएक बंदरों ने घर की छत पर उत्पात मचाकर मंढेर की ईंटों को गिराना शुरू कर दिया।

इससे पहले की नीचे लेटे मेरे पिता संभल पाते और वहां से उठकर दूर होते, उससे पहले ही बंदरों ने उन पर इस प्रकार ईंट गिराई जोकि सीधे उनके सिर व शरीर पर आ गिरी। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। कुलदीप भट्ट, अमित धीमान, कुलदीप कूका, ङ्क्षबदू गर्ग और दूसरे नगरवासियों ने कहा कि बच्चे हो या बूढ़े, सभी बंदरों से भयभीत हैं। घरों की छतों, दीवारों, गलियों और मोहल्लों में बंदरों के कारण आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। नगरपालिका लोगों को सिर्फ आश्वासन दे रही है लेकिन बंदरों से निजात दिलवाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

नम्बरदार संजय सिंगला ने कहा कि बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते इन्हें पकड़वाना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला उपायुक्त को भी अग्रवाल सेवा समिति की ओर से पत्र प्रेषित किया जाएगा। चेयरपर्सन प्रतिनिधि सङ्क्षलद्र राणा ने कहा कि बंदरों के उत्पात से लोगों को निजात दिलवाने के लिए पालिका कार्यकारिणी सजग है। गत दिनों भी पालिका कार्यकारिणी के सदस्यों ने संबंधित विभागों के साथ पालिका प्रशासन को भी बंदर पकड़वाने के लिए ठोस कार्रवाई अमल में लाने हेतु पत्र लिखा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!