उमस ने किया बेहाल, बारिश के आसार

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2019 11:15 AM

humidity did not work rain rains

मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। आज 26 जून को बारिश की संभावना है। फिलहाल तापमान ज्यादा नहीं है लेकिन उमस बेहाल कर रही है। मानसून के अगले महीने दस्तक देने की उम्मीद है।

कैथल (महीपाल): मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। आज 26 जून को बारिश की संभावना है। फिलहाल तापमान ज्यादा नहीं है लेकिन उमस बेहाल कर रही है। मानसून के अगले महीने दस्तक देने की उम्मीद है।

बाद दोपहर बादल छाए रहे। धान उत्पादक किसान मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  दिन भर बादल आंख-मिचौली खेलते रहे। कभी धूप निकलती तो कभी आसमान में बादल छा जाते। मंगलवार को अधिकतम तापमान तो 42 डिग्री हा, वहीं उमस बढऩे से जन जीवन प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। सड़कों पर वाहनों की संख्या और बाजारों में चहल-पहल कम थी। डाक्टरों के अनुसार उमस के बीच धूप का शरीर पर ज्यादा विपरीत प्रभाव पड़ता है। उम्स के कारण शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। ऊपर से धूप के कारण शरीर जल्दी ही गर्मी की चपेट में आ जाता है। ऐसे में फिलहाल धूप से बचकर रहें। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तक बरसात की संभावना बनी रहेगी। 26 जून तक बादलों की गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना नजर आ रही है। इसके बाद अगले कई दिनों तक मौसम खुश्क बना रहेगा। उस बीच तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। इस बार मानसून का आगमन भी देरी से होगा। यह  जुलाई के दूसरे सप्ताह तक पहुंचने के आसार हैं। उससे पहले प्री मानसून की बरसात जनजीवन को राहत दे  सकती है। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!