शराब की 580 पेटी बरामद,चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2019 12:08 PM

580 cases of alcohol seized case registered against driver

अलेवा पुलिस ने बिघाना गांव के पास अवैध तरीके से कैंटर में भरी 580 पेटी अवैध शराब सहित चालक संडील गांव निवासी शशि को गाड़ी सहित काबू किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.........

जींद (ब्यूरो): अलेवा पुलिस ने बिघाना गांव के पास अवैध तरीके से कैंटर में भरी 580 पेटी अवैध शराब सहित चालक संडील गांव निवासी शशि को गाड़ी सहित काबू किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में अवैध तरीके से शराब की पेटी भरकर लाई जा रही हैं। पुलिस ने बिघाना गांव के पास गाड़ी को कब्जे में लिया तो उसमें 580 पेटी अवैध शराब की जिनमें 6960 बोतल भरी हुई थी।

पुलिस पूछताछ में चालक शशि ने बताया कि वह असंध की तरफ से अवैध शराब भर कर लाया था और इस अवैध शराब को पेगा गांव क्षेत्र में बेचना था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!