हिसार में भाजपा ने अमरिंदर व राहुल गांधी का फूंका पुतला

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Sep, 2021 03:44 PM

bjp burnt effigies of amarinder and rahul gandhi in hisar

हिसार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर व कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। जिला कार्यालय के आगे सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर दोनों पुतलों को आग के हवाले किया। इस मौके पर...

हिसार (विनोद सैनी): हिसार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर व कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। जिला कार्यालय के आगे सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर दोनों पुतलों को आग के हवाले किया। इस मौके पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा किसानों के मामले में देश में अग्रणी है। हरियाणा के किसानों को देश में सबसे समृद्ध किसान माना जाता है। 

भारतीय जनता पार्टी की मनोहर सरकार न केवल सबसे ज्यादा फसलें एमएसपी पर खरीदती है बल्कि देश में सबसे ज्यादा दाम देकर किसानों के प्रति अपनी कृतज्ञता भी दर्शा रही है। दूसरी ओर पंजाब और राजस्थान किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रहे हैं और वहां किसानों की हालत बहुत ही दयनीय है। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की भाषा गुंडों की भाषा बन चुकी है। पंजाब का मुख्यमंत्री खुले मंच से हरियाणा में गुंडागर्दी करने और अव्यवस्था फैलाने के लिए लोगों को उकसा कर अपनी चेतना शून्यता और गिरे हुए मानसिक स्तर का परिचय दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!