गोलियों के शोर से गुंजा चरखी दादरी शहर, आधा दर्जन युवकों ने मकान में की फायरिंग

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Aug, 2020 01:50 PM

youths firing in the house

दादरी शहर के वार्ड-14 स्थित रविदास नगर में आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग कर डाली। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौका मुआयना करने...

चरखी दादरी (नरेंद्र): दादरी शहर के वार्ड-14 स्थित रविदास नगर में आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग कर डाली। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। यह सारी घटना मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रविदास कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात्रि वह अपने घर में सो रहा था। इसी बीच करीब साढे़ 11 बजे 2 बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन युवक घर के सामने पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि उक्त युवकों ने डंडों से गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद आरोपित युवकों ने रिवाल्वर निकालकर मकान के अंदर फायरिंग कर दी।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के 2 खोल भी बरामद किए। वहीं, पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है। 

संजय ने बताया कि हमलावरों में 2 युवकों को वह पहचानता है। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक युवक के साथ उसकी करीब 3 साल से रंजिश चली आ रही है। इसी कारण युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फायरिंग की है। संजय ने इस सम्बंध में करीब आधा दर्जन युवकों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!