Edited By Manisha rana, Updated: 06 May, 2026 12:54 PM

नारनौल में कुछ युवकों ने एक युवक देव को किडनैप कर उसे खेतों में ले जाकर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।
नारनौल : नारनौल में कुछ युवकों ने एक युवक देव को किडनैप कर उसे खेतों में ले जाकर बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।
विशाल सोनी ने बताया कि वह और उसका भाई देव अलग-अलग दुकानों पर काम कर परिवार का गजारा चलाते हैं। देव के एक दोस्त का 3-4 महीने पहले गांधी कॉलोनी निवासी शुभम और गोलू से झगड़ा हो गया था जिस दौरान देव ने बीच-बचाव कर अपने दोस्त को उनसे छुड़ा लिया था। इसी बात को लेकर गोलू और शुभम रंजिश रखने लगे। रविवार शाम उसका भाई राधा कृष्ण पार्क के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान 4-5 युवक, जिनमें शुभम और गोलू भी शामिल थे, बाइक और स्कूटी पर वहां पहुंचे और उसके भाई का अपहरण कर उसे जबरन अपने साथ ले गए।
इसके बाद वह देव को कुलताजपुर रोड के पास खेतों में ले गए जहां उसे झाड़ियों में गिराकर पीटा गया और मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद आरोपी उसे मरा समझकर वहीं छोड़कर भाग गए। देव के दोस्तों ने इस घटना की जानकारी विशाल को दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और देव को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पुलिस ने प्रिंस, गोलू, बेगराज, डूमली को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)