यमुना में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, 2 घंटे बाद मिली लाश

Edited By Isha, Updated: 07 Oct, 2019 12:28 PM

youth dies due to drowning in yamuna

गांव सिम्भलगढ़ में यमुना में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पानीपत सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया....

समालखा (राकेश) : गांव सिम्भलगढ़ में यमुना में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पानीपत सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव देहरा के सरपंच मामन छाछिया के मुताबिक गांव के ही प्रवीण, सोनू, प्रवीण, अमरजीत रविवार को दोपहर बाद गांव सिम्भलगढ़ में यमुना में नहाने गए हुए थे। 

जैसे ही वो नहाने लगे तो पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण प्रवीण (23 वर्षीय) डूब गया। प्रवीण को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाते हुए खेतों में काम कर रहे किसानों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे किसानों ने 3 दोस्तों को तो बचा लिया, जबकि करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद प्रवीण को मृत अवस्था में बाहर निकाला।

सरपंच ने बताया कि मृतक तीन भाई-बहन थे। मृतक की अगले महीने ही शादी होनी थी। जांच कर्मी दिनेश कुमार का कहना है कि मृतक यमुना में दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था। जिसकी डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!