Edited By Isha, Updated: 12 May, 2022 04:09 PM
जिले में एक युवक को ईयरफोन की ऑनलाइन शॉपिंग महंगी पड़ गई। उसे पैसे वापस करने का झांसा देकर ठगों ने खाते से 24 हजार 525 रुपए उड़ा लिए। थाना गन्नौर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सोनीपत: जिले में एक युवक को ईयरफोन की ऑनलाइन शॉपिंग महंगी पड़ गई। उसे पैसे वापस करने का झांसा देकर ठगों ने खाते से 24 हजार 525 रुपए उड़ा लिए। थाना गन्नौर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गन्नौर क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी रौनक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने EKOM EXPRESS पर एक ईयरफोन की ऑनलाइन शॉपिंग की थी। उसे ईयरफोन मिल गया ओर इसकी पेमेंट उसने पहले ही ऑनलाइन कर दी थी। बाद में ईयरफोन को चैक किया तो उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं मिली।
उसने इसे वापस कर अपने रुपए मांगे। रौनक ने बताया कि इसके बाद उसके पास तीन अलग-अलग नंबरों से फोन आए। उसे बताया गया कि आपके पास एक लिंक आएगा, उसे ओपन कर मांगी गई जानकारी अपलोड कर दें, आपके पैसे अकाउंट में वापस आ जाएंगे। उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 24 हजार 525 रुपए ठगों ने उड़ा लिए।