पानीपत: गरीबी की मार, जर्जर मकान की छत के नीचे दबने से युवक की मौत

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 24 Aug, 2022 07:21 PM

young man dies due to being buried under roof of his house

बताया जा रहा है कि पहले इसी मकान की छत का कुछ हिस्सा गिरने से मृतक की मां भी घायल हो गई थी। मृतक की मां अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत में एक मकान की छत गिरने से नीचे सो रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले इसी मकान की छत का कुछ हिस्सा गिरने से मृतक की मां भी घायल हो गई थी। मृतक की मां अस्पताल में उपचाराधीन हैं। फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

छत के मलबे में दबकर पहले मां भी हुई थी घायल

 

जानकारी के अनुसार पानीपत के वार्ड नंबर 11 स्थित माटा  चोक समीप जर्जर मकान की छत गिरने से नीचे सो रहा 30 वर्षीय विजय मलबे में दब गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों बारिश के चलते इस मकान की छत गिरने से मृतक की मां भी घायल हो गई थी, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं गरीबी के चलते विजय मकान की मरम्मत कराए बिना ही बीती रात घर के अंदर सो गया। रात को छत का बाकी बचा क्षतिग्रस्त हिस्सा भी उसके ऊपर गिर गया, जिसके चलते मलबे के नीचे दबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

दिहाड़ी मजदूरी कर घर का खर्चा चला रहा था युवक

 

बताया जा रहा है कि मृतक विजय दिहाड़ी मजदूरी कर घर का खर्चा चला रहा था। वह अपनी मां के साथ अपने पुश्तैनी जर्जर मकान में रहता था। गरीबी का आलम यह था कि छत के जर्जर होने के बावजूद दोनों को उसी छत के नीचे रहना पड़ रहा था। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की छत के नीचे दबकर लगभग 30 वर्षीय विजय की मौत हुई है। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है और सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!