कुश्ती विवाद में योगेश्वर ने हुड्डा पिता पुत्र सहित राहुल गांधी को घेरा, कहा- पहले ही कांग्रेस लिख चुकी स्क्रिप्ट

Edited By Saurabh Pal, Updated: 31 Dec, 2023 06:58 PM

yogeshwar surrounded hooda father son and rahul gandhi in wrestling dispute

कुश्ती विवाद को लेकर खिलाड़ियों की नाराजगी सरकार से बढ़ती जा रही है। बजरंग के बाद के बाद विनेश फोगाट ने बीते दिनों अपने पुरस्कार लौटा दिए...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): कुश्ती विवाद को लेकर खिलाड़ियों की नाराजगी सरकार से बढ़ती जा रही है। बजरंग के बाद के बाद विनेश फोगाट ने बीते दिनों अपने पुरस्कार लौटा दिए। कुश्ती संघ को लेकर जारी विवाद में दूसरी तरफ से पहलवान योगेश्वर दत्त ने मोर्चा संभाला हुआ है।  योगेश्वर ने कुश्ती विवाद को लेकर पहलवानों के पुरस्कार लौटाने पर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुश्ती खिलाड़ियों के पीछे कांग्रेस का हाथ है और इस प्रकरण की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार कर ली गई है। इस मुद्दे को यह लोग लोकसभा चुनाव तक चलाना चाहते हैं। जिसके पीछे राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा का पूरी तरीके से हाथ है।

कुश्ती की हो रही दुर्गति: योगेश्वर

उन्होंने कहा कि पुरस्कार लौटाना कुश्ती खिलाड़ियों का निजी फैसला हो सकता है, लेकिन इस विवाद से कुश्ती की दुर्गति हो रही है। कुश्ती खेल में साल भर से चल रहे इस प्रकरण से जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों का खेल बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। उन्हें हर दिन नुकसान हो रहा है। ऐसी स्थिति हो गई है कि खिलाड़ी बोल भी नहीं सकते। क्योंकि उनकी सुनने वाला कोई भी नहीं है। कुश्ती का यह दौर देखकर बहुत दुख हो रहा है। दत्त ने कहा कि मैं भारत सरकार व खेल मंत्रालय से अनुरोध करता हूं कि इस  मामले का जल्द से जल्द पटाक्षेप  कर कुश्ती को बर्बाद होने से बचाया जाए।

राजनीतिक रंग ले चुका है कुश्ती विवाद: दत्त

पहलवान योगेश्वर ने कहा कि खिलाड़ियों का जो विवादित मुद्दा था। वह  न्यायालय में विचाराधीन है, जिसका फैसला हो जाएगा। रही फेडरेशन की बात तो उसके चुनाव निष्पक्ष हुए थे। फेडरेशन में इनका सचिव और जूनियर वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है।  फेडरेशन में अगर खिलाड़ी महिला पदाधिकारी चाहती थीं तो इनको सचिव पद के लिए और जूनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए भी महिलाओं का नाम देना चाहिए था, लेकिन जिस तरह का विवाद अब देखने में आ रहा है। यह पूरी तरीके से राजनीतिक रंग ले चुका है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!