Haryana Weather : हरियाणा के इन 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jul, 2024 08:13 AM

yellow alert for rain issued in these 8 districts of haryana

हरियाणा सहित पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन हरियाणा में कम बारिश चिंता का विषय है। हरियाणा में आज भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा सहित पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन हरियाणा में कम बारिश चिंता का विषय है। हरियाणा में आज भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 31 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि मानसूनी हवाएं कमजोर रहने के कारण ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हो पाई है। जिसके कारण उमस बनी हुई है। 31 जुलाई यानी आने वाला पूरे सप्ताह बारिश के आसार लगाए जा रहे हैं। इस दौरान सूबे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा में एक दिन पहले गुरुवार को गुरुग्राम, पलवल और हिसार में बारिश हुई। 

PunjabKesari

जानें आज कहां बारिश का अलर्ट

बता दें कि नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला आकाशीय बिजली, तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

PunjabKesari

हरियाणा में 36% कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा समय में हर जिले के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में 1 जून से 20 जुलाई तक 94.2MM बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (147.5MM) से 36% कम है। हालांकि दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी, रेवाड़ी और उत्तर हरियाणा में मानसून की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!