Weather Update: हरियाणा के इन 4 जिलों में कल होगी बारिश...येलो अलर्ट जारी, जानें अपने इलाके का हाल

Edited By Saurabh Pal, Updated: 25 Jul, 2024 10:05 PM

yellow alert for rain in four districts of haryana weather update

हरियाणा सहित पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन हरियाणा में कम बारिश चिंता का विषय है। इस बीच मौसम विभाग से प्रदेश के 4 जिलों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सूबे के 4 जिलो में येलो अलर्ट जारी किया है...

डेस्कः हरियाणा सहित पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन हरियाणा में कम बारिश चिंता का विषय है। इस बीच मौसम विभाग से प्रदेश के 4 जिलों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सूबे के 4 जिलो में येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जुलाई दिन शुक्रवार को करनाल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

येलो अलर्ट वाले 4 जिलों के अलावा हरियाणा के अन्य जिलों में मौसम समान्य रहेगा। हलांकि पूरे हरियाणा में तापमान लगातार गिर रहा है। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज मौसम सामान्य रहा, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी देखने को मिली। 

PunjabKesari

वहीं तापमान को लेकर जारी बुलटेन में हरियाणा के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सूबे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। तापमान में औसत गिरावट डेढ़ डिग्री दर्ज की गई। तापमान में अधिकतम गिरावट 3 डिग्री दर्ज की गई है तो वहीं न्यूनतम गिरावट 0.6 डिग्री दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम ठंडा रहेगा। इसके साथ ही सूबे में हल्की बूंदाबादी होती रहेगी। हालांकि बारिश का न होना एक तरह से जहां प्राकृतिक जल कमी होगी, वहीं दूसरी तरह किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खीचेंगी। धान रोपाई के सीजन में अधिक पानी की आवश्यकता होती, लेकिन बारिश कम होने के चलते पानी के अन्य संसाधनों का उपयोग किसानों को करना पड़ेगा।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!