Weather Update: हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कल इन जिलों में हो सकती है बारिश

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2025 12:20 PM

yellow alert for rain in 4 districts of haryana

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 4 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना भी

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 4 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना भी जताई गई है। करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा प्रदेश के 14 जिलों में मौसम साफ रहेगा। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।

 प्रदेश में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 12 सितंबर तक प्रदेश में 395.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 564.6 एमएम बरसात हो चुकी है।

सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080 एमएम हुई है जबकि सबसे कम सिरसा में 346 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। फतेहाबाद में 141 प्रतिशत ज्यादा तथा महेंद्रगढ़ में 119 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।


14 सितंबर को अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में आधे से ज्यादा क्षेत्र में बारिश की संभावना है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!