Yashvardhan Dalal: 426 रन, 44 चौके-10 छक्के...हरियाणा के यशवर्धन दलाल ने रचा इतिहास

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Nov, 2024 02:40 PM

yashvardhan dalal of haryana created history

हरियाणा के दमदार खिलाड़ी यशवर्धन दलाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 23 सीके नायडू ट्रॉफी के इस मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बनाए।

हरियाणा डेस्क : क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी यह देखने को मिलता है। एक ऐसा ही कारनामा हरियाणा और मुंबई के बीच खेले गए मैच में हुआ। हरियाणा के दमदार खिलाड़ी यशवर्धन दलाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 23 सीके नायडू ट्रॉफी के इस मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बनाए। 

हरियाणा और मुंबई के बीच मैच खेला जा रहा है। हरियाणा ने इस मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान के साथ 732 रन बनाए। इस दौरान यशवर्धन टीम के लिए ओपनिंग करने आए थे। उन्होंने दूसरे दिन तक 463 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 426 रन बनाए। उनकी इस पारी में 46 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। 

हरियाणा ने पहली पारी में बनाए 700 से ज्यादा रन 

हरियाणा ने मुंबई की दिक्कत बढ़ा दी है। उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान के साथ 732 रन बनाए। इस दौरान अर्श और यशवर्धन के साथ साथी खिलाड़ियों ने भी योगदान दिया। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!