Yamunanagar: धान खरीद से पहले नहीं हुई तैयारी, प्रतापनगर अनाज मंडी में लगे गंदगी के ढेर, अव्यवस्थाओं पर भड़के किसान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Sep, 2025 03:05 PM

yamunanagar news garbage piled up at pratapnagar grain market paddy procurement

यमुनानगर जिले की प्रतापनगर अनाज मंडी में तैयारियों की पोल खुलती नजर आ रही है। मंडी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, और किसान इसी गंदगी के बीच अपनी धान की फसल सुखाने को मजबूर हैं।

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा की अनाज मंडियों में 22 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर किसानों में खुशी का माहौल है। लेकिन यमुनानगर जिले की प्रतापनगर अनाज मंडी में तैयारियों की पोल खुलती नजर आ रही है। मंडी में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, और किसान इसी गंदगी के बीच अपनी धान की फसल सुखाने को मजबूर हैं। साफ-सफाई के साथ-साथ मंडी में बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी भारी कमी है।

PunjabKesari

अव्यवस्थाओं को देखकर किसान नेता संजू गुंदियाना भड़क उठे। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कल से किसान मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचेंगे, लेकिन अब तक कोई ठोस तैयारी नहीं की गई है।

PunjabKesari

किसान नेता ने कहा कि सरकार कल से खरीद शुरू कर रही है, लेकिन न तो मंडी में सफाई की व्यवस्था है, न ही पंजीकरण की वेरिफिकेशन पूरी हुई है। हमारी सरकार से गुजारिश है कि जल्द से जल्द किसानों के रजिस्ट्रेशन की वेरिफिकेशन करवाई जाए, ताकि उन्हें गेट पास मिलने में कोई दिक्कत न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!