हरियाणा में अलर्ट जारी: यमुना ने धारण किया रौद्र रूप, हथिनीकुंड बैराज पर हाई फ्लड लेवल पार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Sep, 2025 10:44 AM

यमुना ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। इस मानसून में पहली बार यमुना में पानी हाई फ्लड के पास पहुंचा है, जिसमें यमुना का हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर 3 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया  है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : पंजाब हरियाणा में भारी वर्षा से जहां पहले से ही लोग काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। वहीं अब यमुना ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। इस मानसून में पहली बार यमुना में पानी हाई फ्लड के पास पहुंचा है, जिसमें यमुना का हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया  है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आने वाले कुछ घंटे में दिल्ली हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के यमुना के साथ लगते इलाकों में बाढ़ के हालात बनेंगे। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने  हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दिल्ली सरकार को भी अवगत करा दिया है, ताकि समय रहते इंतजाम किए जा सके। बताया जा रहा है कि यमुना का जलस्तर आज तड़के 3 बजे बढ़ना शुरू हुआ। जब वह 97869 क्यूसेक तक पहुंच गया। उसके बाद 4 बजे 1लाख 65000 और 5:00 बजे 2 लाख 10 हजार 361 क्यूसेक तक पहुंच गया। जबकि अब 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी का जलस्तर हथिनीकुंड बैराज पर पहुंच गया। अढ़ाई लाख के बाद उसे हाई फ्लड माना जाता है।

PunjabKesari

अब उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में नहरों की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। यमुना में जितना भी पानी हथिनी कुंड बैराज से आ रहा है पूरे का पूरा पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है। जिससे यमुना के साथ लगते  हरियाणा के विभिन्न जिले प्रभावित होंगे। इसके अलावा यह पानी अगले  48 घंटे तक दिल्ली पहुंचेगी। वहां भी बाढ़ जैसे हालात पैदा होंगे। बता दें, यमुना अभी तक शांत थी और अब यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे हरियाणा के कई इलाके प्रभावित होंगे इसके अलावा दिल्ली को भी बाढ़ का सामना करना पड़ेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!