Yamuna Nagar: हथिनीकुंड बैराज पर लड़की ने किया LIVE सुसाइड, नहर में छलांग लगाकर दी जान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Sep, 2025 05:09 PM

yamuna nagar news girl commits live suicide at hathnikund barrage

यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर उफनती नहर में 19 साल की लड़की ने छलांग लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले वह 2-3 घंटे इधर-उधर टहलती रही आखिर में जाकर उसने नहर किनारे खड़े होकर जान दे दी।

यमुनानगर (परवेज खान) : जिले के हथिनीकुंड बैराज पर उफनती नहर में 19 साल की लड़की ने छलांग लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले वह 2-3 घंटे इधर-उधर टहलती रही आखिर में जाकर उसने नहर किनारे खड़े होकर जान दे दी। लड़की के लाइव सुसाइड की लोगों ने मोबाइल में वीडियो भी बनाई। सुसाइड के दौरान पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे, वह भी सुसाइड करने से बचा नहीं पाए। 

मृतक लड़की की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रतनपुरा की रहने वाले शिवानी के रूप में हुई है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का तो खुलासा नहीं हो पाया है। सुसाइड की इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया है। 

बताया जा रहा है कि जैसे ही शिवानी नहर में कूदी तो कुछ युवक उसे बचाने के लिए जरूर नहर में छलांग लगाई लेकिन कोई भी उसकी जान नहीं बचा पाए। अभी तक लड़की का शव बरामद नहीं हुआ है। घटना के बाद प्रताप नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और शव की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!