Yamuna Nagar: ऑटो-कार की टक्कर में 15 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, 3 घायल

Edited By Isha, Updated: 29 Sep, 2024 11:19 AM

yamuna nagar 15 year old girl dies tragically in auto car collision

थाना सिटी यमुनानगर एरिया के अंतर्गत आने वाले महाराणा प्रताप चौक के नजदीक शुक्रवार शाम कार ऑटो की टक्कर हो गई।  टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां सहित 3 लो

यमुनानगर : थाना सिटी यमुनानगर एरिया के अंतर्गत आने वाले महाराणा प्रताप चौक के नजदीक शुक्रवार शाम कार ऑटो की टक्कर हो गई।  टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी मां को घर भेज दिया गया। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता राजेश की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 

मीदी जोड़ियों निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मीना बेटी खुशी को साथ लेकर बाजार गई थी। परिवार से ही उनके साथ नीलम, कुलदीप भी थे। बाजार से शाम के समय वापस लौट रहे थे। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक के नजदीक एक कार चालक ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। ऑटो में सवारलोगों को चोट आई, उनकी बेटी की ऑटो के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी मीना, साथ में नीलम, कुलदीप को चोटें लगी। राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह मीना को अस्पताल से घर से भेज दिया गया। हादसे में मरी खुशी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!