पहले पहलवान का सर्जिकल ब्लेड से काटा गला, फिर दी धमकी... बोला- "दोबारा कुश्ती की तो जान से मार दूंगा"

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2025 12:37 PM

wrestler throat was cut with a surgical blade

: झज्जर के गांव छुछकवास में एक पहलवान ने कुश्ती के दौरान ही अपने विरोधी पहलवान का सर्जिकल ब्लेड से गला काट दिया। बाद में आरोपी पहलवान ने घायल पहलवान का रास्ता रोक कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी

झज्जर: झज्जर के गांव छुछकवास में एक पहलवान ने कुश्ती के दौरान ही अपने विरोधी पहलवान का सर्जिकल ब्लेड से गला काट दिया। बाद में आरोपी पहलवान ने घायल पहलवान का रास्ता रोक कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। गम्भीर घायल पहलवान को पी.जी. आई. रोहतक रैफर किया गया है।

झज्जर के गांव बंबूलिया निवासी युवक अनिल पहलवान है। अनिल ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि वह किसी काम से छुछकवास में गया हुआ था। उसी दौरान दोस्तों ने कहा कि तुम्हारे साथ कुश्ती करवाते हैं। उसके बाद दोस्तों के साथ छुछकवास गांव के सरकारी स्कूल वाले खेल के मैदान में पहुंच गए। वहां जाकर देखा तो मैदान में 2 युवक पहले से खड़े थे जिनमें से एक के साथ उसकी 3 दिन पहले कहासुनी हो गई थी।


वहीं मनीष के साथ ही कुश्ती हो गई, उसी दौरान मनीष ने जेब से सर्जिकल ब्लेड निकालकर उसके गले को काट दिया। जब उससे जान छुड़ाकर भागने लगा तो फिर से मनीष ने रास्ता रोका। तभी उसके दोस्तों ने वहां से छुड़वाया और वे भागने लगे तब मनीष ने पीछा किया तथा कहा कि दोबारा कुश्ती की तो जान से मार दूंगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!