बबीता फोगाट के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, ट्वीट कर कहा- नए चैप्टर का इंतजार कर रही हूं

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Nov, 2020 03:04 PM

wrestler babita phogat is about to become a mother

अंतरराष्ट्रीय पहलवान, भाजपा नेत्री बबीता फोगाट के घर जल्द ही किलकारियां गूंजेगी। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। बबीता ने अपने पति विवेक सुहाग के साथ बेबी बंप वाली फोटो शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है। ट्वीटर पर ट्वीट कर बबीता ने अपने पति...

चरखी दादरी (नरेंद्र): अंतरराष्ट्रीय पहलवान, भाजपा नेत्री बबीता फोगाट के घर जल्द ही किलकारियां गूंजेगी। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। बबीता ने अपने पति विवेक सुहाग के साथ बेबी बंप वाली फोटो शेयर करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी है। ट्वीटर पर ट्वीट कर बबीता ने अपने पति विवेक को धन्यवाद देते हुए लिखा कि तुम्हारी वाइफ के तौर पर मैंने जो हर एक पल बिताया है, मुझे एहसास होता है कि मैं कितनी लकी हूं, इस शानदार लाइफ को जी रही हूं। तुम मेरी खुशी की जगह हो। तुम मुझे कंप्लीट करते हो। मैं काफी उत्साहित हूं और इंतजार कर रही हूं अपनी लाइफ के इस नए चैप्टर का।
 


बता दें कि बबीता और विवेक सुहाग ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। बबीता के पति विवेक सुहाग भी एक पहलवान हैं और दोनों की मुलाकात छह साल पहले हुई थी। उनके ऊपर बॉलीवुड में दंगल फिल्म भी बन चुकी है, जिसको लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

PunjabKesari, haryana

गौर हो कि बबीता ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के अलावा 2012 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में ब्रांज और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। खेल में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सरकार द्वारा बबीता को हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया था। लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!