Wrestler व कांग्रेस उम्मीदवार Vinesh Phogat ने डाला वोट, वोटरों से की अपील...कहा- अपने घरों से निकलकर मतदान करें.

Edited By Isha, Updated: 05 Oct, 2024 07:55 AM

wrestler and congress candidate vinesh phogat cast his vote

हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में सबसे पहले वोट डाला। वहीं पहलवान और जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट वोट डालने पहुंचीं।

हरियाणा  डेस्कः हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में सबसे पहले वोट डाला। वहीं पहलवान और जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट वोट डालने पहुंचीं।

उन्होंने कहा, "मतदान बहुत बड़ा उत्सव है। पूरा हरियाणा मतदान करने जा रहा है। मैं एक उम्मीदवार होने के नाते सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से निकलकर मतदान करें...नशा बहुत बड़ा मुद्दा है, चिंता का विषय है। हम 5 साल दिन राम मेहनत करके अपने दायित्व को निभाएंगे।"

बता दें कि हरियाणा में वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। प्रदेश में कुल वोटर 2.03 करोड़ हैं। इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं। इनमें भी 462 निर्दलीय हैं। निर्दलीयों में 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं। राज्य में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक दल- कांग्रेस, भाजपा, जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव मैदान में है।

गौर रहे कि  हिसार विधानसभा के ITI पोलिंग बूथ में मतदान शुरू होने से पहले वोटरों की लाइन लगना शुरू हो गई है। यहां देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल वोट करने पहुंचेंगी। सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!