MSP गारंटी कानून के मुद्दे पर हुई महिला महापंचायत, हजारों महिला किसानों उठाई आवाज

Edited By Isha, Updated: 08 Mar, 2025 06:25 PM

women s mahapanchayat held on the issue of msp guarantee law

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दातासिंहवाला-खनौरी, शम्भू मोर्चों पर MSP गारंटी कानून के मुद्दे पर महिला महापंचायत हुई जिसमें हजारों महिला किसानों ने भाग लिया एवम संचालन व अध्यक्षता महिलाओं ने ही किया।

नरवाना/जींद (अमनदीप पिलानिया) : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दातासिंहवाला-खनौरी, शम्भू मोर्चों पर MSP गारंटी कानून के मुद्दे पर महिला महापंचायत हुई जिसमें हजारों महिला किसानों ने भाग लिया एवम संचालन व अध्यक्षता महिलाओं ने ही किया। आज महिला वक्ताओं ने ही मंच से अपनी बात रखी। 

किसान नेताओं ने कहा कि महिला समाज का 50% हिस्सा बनाती हैं और जिस आंदोलन में महिलाएं शामिल होती हैं, उस आंदोलन की जीत पक्की होती है। महिला किसान वक्ताओं ने बताया कि किसानों की कोई नई मांगें नहीं हैं बल्कि अलग-अलग समय पर अलग-अलग सरकारों द्वारा किये गए वायदे हैं। 

महिला वक्ताओं ने बताया कि फसलों की उचित कीमत न मिलने के कारण किसान कर्जदार होते हैं और कर्ज के कारण किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी अगली पीढ़ी के भविष्य, जमीन एवम खेती को बचाने के लिए 103 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक संयुंक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!