बाइक पर देवर के साथ मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2022 12:47 PM

woman going maternal home brother in law bike dies road accident

अंबाला जिले में बड़ा हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार कार ने भाभी को मायके छोड़ने जा रहे देवर की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी...

अंबाला : अंबाला जिले में बड़ा हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार कार ने भाभी को मायके छोड़ने जा रहे देवर की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई और देवर को गंभीर चोटें आई हैं।मृतका की पहचान खड़ग मगौली थाना सेक्टर-7 पंचकूला निवासी गुरप्रीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देवर प्रदीप सिंह ने बताया कि उसकी भाभी गुरप्रीत कौर के मौसेरे भाई की शाहाबाद में शादी थी। वह एक दिन पहले ही वापस अपने घर पंचकूला पहुंची थी। वह कल शाम को बाइक पर अपनी भाभी को मायके छोड़ने के लिए अंबाला के गांव बधौली जा रहा था।

बताया जा रहा है कि प्रदीप व उसकी भाभी बाइक पर गांव शहजादपुर नेशनल हाईवे पंचकूला-यमुनानगर मार्ग पर गांव सौतली चौक के पास पहुंचे थे। वहां थोड़ा आराम करने के लिए बाइक को साइड में रोका था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इसी बीच आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!