रफ्तार का कहर- डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी कार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Feb, 2026 07:31 PM

speedy car turnover on old railway road

शहर के ओल्ड रेलवे रोड ​स्थित प्रेम मंदिर के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। कार के चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्य​क्ति को बचाने के लिए कट मारा था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर के ओल्ड रेलवे रोड ​स्थित प्रेम मंदिर के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। कार के चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्य​क्ति को बचाने के लिए कट मारा था। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार पलटने पर चालक को चोट नहीं आई और न ही कोई व्य​क्ति कार कर चपेट में आया।   

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका निवासी राजेश गोदारा अपनी कार से गुड़गांव गांव में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। शनिवार सुबह वह मार में सवार होकर वह अपने घर भरथल गांव (दिल्ली) जा रहा था। कार प्रेम मंदिर के पास पहुंची तो अचानक एक व्यक्ति सड़क पार करते हुए कार के आगे आ गया। सड़क पार कर रहे व्य​क्ति को बचाने के प्रयास में राजेश गोदारा ने कार को एकदम से मोड़ दिया। इससे कार अनियंत्रित हो ​डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत कार चालक राजेश गोदारा को बाहर निकाला। 

 

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सड़क पर कार पलटने से ओल्ड रेलवे रोड पर कुछ समय यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा किया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। सिटी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि सड़क पार कर रहे व्य​क्ति को बचाते हुए कार अनियंत्रित होकर पलटी थी। मामले में कोई ​​शिकायत नहीं आई है। 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!