सिरसा में हादसे में तीन नाबालिगों की मौत, ट्रैक्टर से हुई बाइक की टक्कर

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2026 02:45 PM

three minors killed in sirsa accident after their bike collided with a tractor

जिले के रानियां क्षेत्र में शनिवार रात अभोली के पास सड़क हादसे में तीन बाइक सवार नाबालिगों की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर होने से हुआ।

सिरसा : जिले के रानियां क्षेत्र में शनिवार रात अभोली के पास सड़क हादसे में तीन बाइक सवार नाबालिगों की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर होने से हुआ।

जानकारी के अनुसार गांव आठ बुर्जी के निवासी 16 वर्षीय कर्ण, 16 वर्षीय कृष्ण तथा गांव भड़ोल्यांवाली निवासी 13 वर्षीय राजबीर शनिवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर भड़ोल्यांवाली की ओर जा रहे थे। हादसे में कर्ण व कृष्ण की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। घायल राजबीर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!