दिल दहलाने वाला हादसा: सड़क पार कर रही 2 बच्चों की मां को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Edited By Manisha, Updated: 21 Nov, 2025 11:48 AM

woman dies in road accident in sonipat

सोनीपत जिले में वीरवार सुबह भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में काम पर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। उसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।

सोनीपत : सोनीपत जिले में वीरवार सुबह भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में काम पर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। उसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

नीरज ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के उघरना गांव का रहने वाला है और वर्तमान में पत्नी छोटी तथा बच्चों सहित कत्था कॉलोनी बहालगढ़ में रहता है। नीरज तथा उसकी पत्नी छोटी, दोनों बहालगढ़ स्थित कंपनियों में नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी पत्नी छोटी व बहन लक्ष्मी अन्य महिलाओं के साथ कंपनी में काम पर जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे बहालगढ़ फ्लाईओवर समाप्त होते ही फौजी ढाबे के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी पानीपत की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने उसकी पत्नी छोटी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतका महिला के दो बच्चे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!