पति की पूर्व प्रेमिका ने कराया महिला पर केस दर्ज तो उठाया ये खौफनाक कदम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jan, 2026 07:55 PM

woman committed suicide after dispute with husband ex girlfriend

न्यू कॉलोनी थाना एरिया के सेक्टर-7 एक्सटेंशन में एक महिला कंपनी कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी...

गुड़गांव, (ब्यूरो): न्यू कॉलोनी थाना एरिया के सेक्टर-7 एक्सटेंशन में एक महिला कंपनी कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, गुड़गांव के सेक्टर-7 एक्सटेंशन निवासी शिवांगी (29) उद्योग विहार ​स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। ​शिवांगी ने करीब एक साल पहले ह​​र्षित जिंदल से प्रेम विवाह किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि ​शिंवागी को अपने पति के मोबाइल में उसकी पूर्व प्रेमिका का फोटो मिल गया था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि ​शिवांगी ने उक्त लड़की का फोटो साेशल मीडिया पर डाल दिया था। 

 

इसके बाद उक्त लड़की ने साइबर पुलिस को ​शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद ​शिवांगी परेशान रहने लगी थी और पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। बीती रात को पति-पत्नी दोनों अलग-अलग कमराें में सोये थे। सुबह जब पति ह​​​​र्षित ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो ​अंदर से आवाज नहीं आई। इसके बाद ह​र्षित ने कमरे में झांककर देखा तो ​शिवांगी का शव फंदे से लटका मिला।

 

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ह​र्षित 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। जांच अ​धिकारी नरेश ने बताया कि पुलिस के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका ​शिवांगी के मायके वालों की​ ​शिकायत के आधार पर पति के ​खिलाफ दहेज व परेशान करने संबं​धित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!