ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला होटल कर्मी की मौत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 21 Feb, 2026 07:22 PM

woman hotel employee riding bike dies after being hit by truck

बिलासपुर थाना एरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला होटल कर्मी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचा दिया है।

गुड़गांव (ब्यूरो): बिलासपुर थाना एरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला होटल कर्मी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचा दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के ​खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

जानकारी अनुसार,  मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी निधी के यहां बिलासपुर क्षेत्र में पार्क इन होटल में नौकरी करती थी। 20 फरवरी की रात को 9.30 बजे वह होटल में ही काम करने वाले सहकर्मी राहुल कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे किंग पर खाना खाने गई थी। खाना खाने के बाद जब वे वापस होटल से निकल थे तो स्टारेक्स युनिव​र्सिटी के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से निधी बाइक से गिर गई। सहकर्मी राहुल कुमार ने एंबूलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया।

 

हालत गंभीर होने के कारण निधी को सीएचसी पटौदी में रेफर ​कर ​दिया। सीएचसी पटौदी में डॉक्टरों ने ​निधी को मृत घो​षित कर दिया। पुलिस ने सीएचसी पटौदी से शव को कब्जे में लिया। जांच अ​धिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के ​खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक की पहचान की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!