महिला ने पति की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को किया Shoot, सामने आई ये वजह... पीछे छोड़ गई 1 बेटा

Edited By Isha, Updated: 27 Nov, 2025 05:55 PM

woman commits suicide by shooting herself with husband licensed pistol

जिले के गांव लाडवा की रहने वाली 44 साल की दर्शना देवी ने अपने पति दिलावर सिंह की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर पर उनके अलावा कोई नहीं था।

हिसार: जिले के गांव लाडवा की रहने वाली 44 साल की दर्शना देवी ने अपने पति दिलावर सिंह की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर पर उनके अलावा कोई नहीं था। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग घर के अंदर गए और जख्मी हालत में दर्शना को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए।

उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दोपहर बाद शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के स्वजनों के बयान पर अभी इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाडवा गांव निवासी दिलावर खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है जाे उसने घर के अंदर रखी हुई थी।उसका एक बेटा है। बताया जा रहा है कि दिलावर की पत्नी दर्शना देवी काफी समय से मानसिक परेशान चल रही थी। स्वजन उसका उपचार भी करवा रहे थे। मंगलवार दाेपहर बाद दिलावर किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था और उसका बेटा भी घर पर नहीं था। घर पर दर्शना देवी अकेली थी।

मानसिक परेशानी के चलते उसने करीब तीन बजे घर के अंदर रखी पिस्टल निकाली और खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के अंदर आए तो दर्शना लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पड़ोसियों ने उसे उठाया और शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए।

इसी दौरान उसके पति को भी सूचना दी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मानसिक परेशानी के चलते दर्शना ने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने मृतका के स्वजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा उनके हवाले कर दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!