Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Mar, 2023 07:11 PM

भोंडसी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर कई लोगों के साथ मिलकर उसे बेहोशी को इंजेक्शन लगाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुडग़ांव, (ब्यूरो): भोंडसी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर कई लोगों के साथ मिलकर उसे बेहोशी को इंजेक्शन लगाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
सेंट्रल पार्क सेक्टर-32 में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गत 21 फरवरी को अपनी बेटी को स्कूल में छोडक़र आई थी। इसी दौरान उसके पति समीर ने मेड को घर से जाने के लिए कहा। इसके बाद अकेले में उससे बात करने की बात का बहाना बनाकर अचानक एक महिला समेत चार लोगों ने उसे पकड़ लिया। महिला के साथ मारपीट कर उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया और जबरन उसे एक गाड़ी में डालकर बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में उसकी बहन वहां पहुंची तो उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया। पुलिस इस मामले को साधारण पति-पत्नी का झगड़ा बता रही है। साथ ही पुलिस जांच के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। वहीं भोंडसी थाना प्रभारी का कहना है कि यह मामला पति-पत्नी के झगड़े का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।