दम तोड़ रहा पुलिस की सेवा, सुरक्षा, सहयोग का नारा, DSP बताकर युवक के साथ मारपीट...छीने पैसे

Edited By Isha, Updated: 03 May, 2025 03:24 PM

a youth was beaten up by a man claiming to be a dsp

सोनीपत में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं जिसके बाद हरियाणा पुलिस का सेवा, सुरक्षा सहयोग का नारा भी दम तोड़ता नजर आ रहा है। सोनीपत में आम जनता अपने आप को अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है

सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं जिसके बाद हरियाणा पुलिस का सेवा, सुरक्षा सहयोग का नारा भी दम तोड़ता नजर आ रहा है। सोनीपत में आम जनता अपने आप को अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। बीती देर रात एक डिलीवरी बॉय के साथ सोनीपत के रहने वाले दो कार सवार युवकों ने मारपीट की और पैसे छीन कर फरार हो गए।  पीड़ित के अनुसार कार सवार अपने आप को डीएसपी बता रहा था। इस मामले की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित के अभियान पर मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

 मामले में जानकारी देते हुए सोनीपत पुलिस प्रेस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी रितिक के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। रितिक देर रात डिलीवरी देने के लिए पुरानी तहसील में गया था। वही कार सवार दो युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। रितिक का सोनीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले के बाद एक तस्वीर तो साफ है कि सोनीपत में आम जनता की सुरक्षा अब राम भरोसे है। बहरहाल पुलिस करते हटाया बयान सामने आ चुका है। देखना अब यही होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों गिरफ्तार करती है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!