छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 May, 2025 08:15 PM

school teacher arrested in student molestation case

नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल के मुख्य अध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़गांव /  नूंह, (ब्यूरो): नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल के मुख्य अध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

स्कूल के मुख्य अध्यापक द्वारा दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, अजय पर कई छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप है एक से अधिक शिकायतें मिलने के बाद मामला महिला थाना नूंह में दर्ज कराया गया। केस दर्ज होते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने  छात्राओं के बयान भी दर्ज किए हैं। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

 

अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिक्षा विभाग ने भी आरोपी शिक्षक के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।नूंह डीएसपी अजायब सिंह के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में गिरफ्तार किए गए शिक्षक को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे नूंह जेल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!