पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, तोड़ा दम...एक साथ उठीं अर्थी

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Mar, 2025 11:32 AM

wife could not bear the shock of her husband s death and died

शहर की विग कॉलोनी में बुजुर्ग महिला अपने पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई और उसने पति के शव के पास ही अपने प्राण त्याग दिए।

घरौंडा (टिक्कू) : शहर की विग कॉलोनी में बुजुर्ग महिला अपने पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई और उसने पति के शव के पास ही अपने प्राण त्याग दिए। दम्पति की मौत के बाद दोनों की शव यात्रा निकाली गई। शिवपुरी में एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार  किया गया।

विग कॉलोनी निवासी रुकेश गुप्ता ने बताया कि उसके पिता महेंद्रपाल काफी दिनों से बीमार थे। उनकी मौत शनिवार सुबह 7 बजे हो गई। महेंद्रपाल की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। अंतिम संस्कार पर ले जाने से पहले कुछ अंतिम रस्में परिवार के लोग कर रहे थे। उसी दौरान उनकी माता शीला देवी ने उन रस्मों को निभाया। जैसे ही महेंद्र की अर्थी को उठाने लगे उसी समय शीला देवी ने भी प्राण त्याग दिए। परिजन शीला देवी की जांच करवाने के लिए अस्पताल भी लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

United States

176/6

20.0

South Africa

194/4

20.0

South Africa win by 18 runs

RR 8.80
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!