पैट्रोल पम्प पर लोग जाते हैं तो कहते हैं पहले मीटर में कांग्रेस (जीरो) देख लो : तंवर

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2020 10:48 AM

when people go to a petrol pump they say look at the congress tanwar

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद डा.अशोक तंवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा के नतीजों से कांग्रेस के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि अगर.....

हिसार (राठी) : हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद डा.अशोक तंवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा के नतीजों से कांग्रेस के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि अगर किसी पैट्रोल पंप पर जाएं तो तेल डालने से पहले वहां का कारिंदा कहता है मीटर में कांग्रेस (जीरो) देख लो। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा।  

तंवर यहां अपने समर्थकों की बैठक लेने आए थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बेशक राष्ट्रवाद का नारा देकर भाजपा नैय्या पार कर गई हो लेकिन दिल्ली की जनता ने सबक सिखाने का काम किया है। इन दिनों अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को भी लोग विश्वास की दृष्टि से नहीं देख रहे हैं क्योंकि बड़े नेता चुनाव के समय में अपनी सैटिंग कर जाते हैं। यह मॉडल हरियाणा में भी आ रहा है।

हरियाणा में 31 विधायक कांग्रेस के पास होने के बावजूद क्या हो रहा है यह जनता देख रही है। यही हालात रहे तो दिल्ली की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस का ग्राफ 4-5 प्रतिशत रह जाएगा। वैसे कांग्रेस की इस दुर्गति के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं जो मैच फिक्सिंग करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ नेता तो दिल्ली में जीरो आने पर भी खुश हैं।

तंवर ने कहा कि आज देश को विकल्प की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका भविष्य का रोडमैप तैयार है और 16 को इसकी करनाल में घोषणा हो जाएगी। उन्होंने हिसार में भाजपा सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थापना पर भी सवाल उठाए वहीं खनन घोटाले पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!