सीएम मनोहर लाल की सांसदों के साथ बैठक में क्या रहा खास, ओपी धनखड़ ने दी जानकारी

Edited By Vivek Rai, Updated: 08 Apr, 2022 08:32 PM

what was special in cm manohar lal s meeting with mps

चंडीगढ़ के मुद्दे के बाद से हरियाणा बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सांसदों के साथ बैठक है। जिसमें प्रदेश के कई बड़े मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।

दिल्ली(कमल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांसदों के साथ बैठक की । ये बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर की गई। बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने जानकारी दी और बताया बैठक में संसदीय क्षेत्र के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। सांसदों ने मुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्रों को लेकर विस्तार से जानकारियां दी। इसके साथ ही बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं 14अप्रैल को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुग्राम में कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचेंगे जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि एक हफ्ते में सांसदों  के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की यह तीसरी बैठक है । इससे पहले हरियाणा के सांसदों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बैठक की थी। हालांकि, बैठक के बाद सांसद मीडिया से रूबरू नहीं हुए थे और अपनी-अपनी गाड़ी में बैठके वहां से चले गए थे।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!