Rewari में वेल्डर की हत्या, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव...घर में मिले खून के निशान

Edited By Isha, Updated: 31 May, 2025 03:45 PM

welder murdered in rewari

रेवाड़ी में बदमाश 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव गांव से दो किमी दूर नहर में फेंककर फरार हो गए। जैसे ही सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने

रेवाड़ी (मेहेन्दर भारती): रेवाड़ी में बदमाश 43 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव गांव से दो किमी दूर नहर में फेंककर फरार हो गए। जैसे ही सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि किसी ने लोहे की रॉड से घर पर हत्या करने बाद शव फेंका होगा।  मृतक की पहचान गांव संगवाड़ी निवासी 43 वर्षीय लाल सिंह के रुप में हुई है। वारदात के वक्त लाल सिंह घर पर अकेला था। 

जानकारी के मुताबिक गांव संगवाड़ी निवासी लाल सिंह वैल्डिंग की दुकान चलाता है। लाल सिंह सहित चारों भाई गांव में अलग-अलग रहते हैं। वहीं लाल सिंह के दोनों लड़के भी  अलग ही रहते हैं। वहीं ससुरालियों के साथ केस चल रहा है।  मृतक के भाई दल सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह लाल सिंह अपने घर पर था, लेकिन सुबह परिजनों के पास फोन आया कि लाल सिंह का शव करीब दो किमी दूर कालाका गांव स्थित नहर के पास पड़ा हुआ है। 

परिवार वाले मौके पर पहुंचे जो लाल सिंह के सिर पर चोट के निशान थे, वहीं हाथ पैर बिजली की तार से बांधे हुए थे। लाल सिंह के घर पर भी खून के निशान मिले हैं, वहीं जिस रास्ते से लाल सिंह को लेकर गए वहां पर भी पुलिस को खून के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस भी मानकर चल रही है कि हत्या घर पर करने के बाद शव दूर फेंका गया है। 

मॉडल टाउन थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई परविंद्र ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों तक पहंुचा जा सके। अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!