मृतक किसान की बेटी की पढ़ाई और शादी का सारा खर्च उठाएगी अाप: जयहिंद

Edited By Deepak Paul, Updated: 28 Nov, 2018 10:50 AM

wedding expenses of the farmer s daughter whole cost expense jaihind

हरियाणा में किसान आत्महत्या नहीं बल्कि सरकार उनकी हत्या कर रही है। ये बड़ा बयान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने दिया है। नवीन जयहिन्द खुडन गां

झज्जर(ब्यूरो): हरियाणा में किसान आत्महत्या नहीं बल्कि सरकार उनकी हत्या कर रही है। ये बड़ा बयान आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने दिया है। नवीन जयहिन्द खुडन गांव के मृतक किसान प्रकाश के घर शोक प्रकट करने गए थे। उन्होंने किसान प्रकाश की वो जमीन और फसल भी देखी जिसके खराब होने के सदमें में प्रकाश ने आत्महत्या की थी।

जयहिन्द ने वहीं से भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि कोई किसान मरना नहीं चाहता है। लेकिन सरकार ने किसानों की हालत को बेहद खराब कर दी है।जयहिंद ने किसानों की आत्महत्या को सरकार द्वारा की जा रही हत्या करार दिया है। उन्होंने ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और भाजपा सरकार को असंवेदनशील बताया है

उन्होंने कहा कि मंत्री तो मालामाल है और सब कुछ समेटने में जुटे हुए हैं। उन्हे प्रदेश के किसानों की कोई चिंता नहीं है। किसान प्रकाश का गांव तो कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के विधानसभा क्षेत्र बादली का गांव है, लेकिन अब तक वो मृतक किसान के परिवार से मिलने भी नहीं आए।

जयहिन्द ने मृतक किसान की बेटी को धर्म बहन भी बना लिया है। उन्होंने कहा कि वो अपनी धर्म बहन की शादी भी करवाएंगे और अगर वो आगे पढ़ना चाहेगी, तो उसकी पढ़ाई का खर्च भी खुद उठाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!