Haryana: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, जानिए कैसा रहेगा Weather

Edited By Isha, Updated: 28 Sep, 2025 07:41 AM

weather will change in haryana from today

हरियाणा में आज से पिछले कुछ दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। आज रात से मौसम में बदलाव होगा। पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है

चंडीगढ़: हरियाणा में आज से पिछले कुछ दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। आज रात से मौसम में बदलाव होगा। पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जिससे रातें ठंडी होगी।

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी व राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने की संभावना के चलते पारा गिर सकता है। दिन के समय जो तापमान 32 से 35 डिग्री तक पहुंच रहा है, वह 30 से 32 डिग्री तक आ जाएगा।

शनिवार को करनाल और पलवल में सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात को महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का स्मॉग नजर आया है। जिन क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई है, वहां ओस के साथ धुआं मिलने से स्मॉग की चादर सी नजर आने लगी है। अंबाला में सुबह के समय हल्की स्मॉग की चादर सी दिखने लगी है।

वहीं रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडी रात महेंद्रगढ़ जिले की रही, जहां रात को तापमान 22.4 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं नूंह में रात का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री के आसपास आ रहा है।

डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि इस बार सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश हरियाणा में दर्ज की गई है। एक जून से 24 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 413.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 568.4 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!