वैज्ञानिकों का संकेत, हरियाणा में मुसीबत बनेगा मौसम!

Edited By vinod kumar, Updated: 25 Feb, 2020 05:35 PM

weather will be troublesome in haryana

ठंड का एक दौर और शुरू होने जा रहा है। आगाज 28 फरवरी से होगा। यह पांच फरवरी तक चलने की संभावना है। इस बीच प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हो सकती है, तेज हवा भी चलेगी और कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।

चंडीगढ़: ठंड का एक दौर और शुरू होने जा रहा है। आगाज 28 फरवरी से होगा। यह पांच फरवरी तक चलने की संभावना है। इस बीच प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हो सकती है, तेज हवा भी चलेगी और कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। ठंड फिर से लौटकर आएगी। यानी होली तक प्रदेश में फिलहाल ठंडक बने रहने की संभावना है। फिलहाल दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। 28 फरवरी को बदलने वाले मौसम से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है, वहीं दिन के तापमान में कमी होगी।

तीन दिन खिलेगी धूप
मंगलवार से तीन दिनों तक धूप खिलने की संभावना है, जबकि 27 दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। 28 व 29 को बरसात होने की संभावना है। इसके बाद दो व तीन को भी पश्चिम विक्षोभ सक्रिय रहेगा। एक से पांच तक बीच-बीच में बरसात हो सकती है। जबकि इसके बाद मौसम साफ होगा, लेकिन तापमान सामान्य बना रह सकता है।

फसल बिछौना न बने, ओले भी नुकसानदायक
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बरसात के साथ तेज हवा चलने से गेहूं की फसल बिछौना बन सकती है। यही नहीं यदि ओले पड़े तो सभी फसलों को नुकसान होगा। बरसात से फायदा होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि बरसात से फसलों को फायदा अधिक होगा। आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि 28 से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। यह पांच मार्च तक असर दिखाएगा। 28, 29, एक के अलावा दो व तीन को भी बरसात हो सकती है। मार्च के प्रथम सप्ताह में बरसात होगी और ठंडक बनी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!