Weather Update: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, धूलभरी हवाएं व बारिश की संभावना

Edited By Isha, Updated: 29 Apr, 2025 07:22 AM

weather weather will change in haryana from tomorrow

हरियाणा में कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव 3 मई तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलवाई, धूलभरी हवाएं व बारिश हो सकती है, जिस कारण तापमान में गिरावट आने के कारण गर्मी से

चंडीगढ़: हरियाणा में कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव 3 मई तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलवाई, धूलभरी हवाएं व बारिश हो सकती है, जिस कारण तापमान में गिरावट आने के कारण गर्मी से राहत मिलेंगी।

 

मौसम विभाग द्वारा जारी पूवार्नुमान के अनुसार 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश हो सकती है। वहीं 1 मई को आधे से ज्यादा हरियाणा में बारिश का अनुमान है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात होने का अनुमान है। वहीं 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में बारिश हो सकती है।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में सोमवार को 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा। फरीदाबाद का बोपानी में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

 
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के चार जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। वहीं 30 अप्रैल को प्रदेश के चार जिले (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) में हीटवेव का यलो अलर्ट है।


वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 1 मई रात्रि से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी संभावित है। 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!