मामा गैंग ने की युवक की जमकर पिटाई, देखें वायरल वीडियो

Edited By Shivam, Updated: 02 Mar, 2019 01:36 PM

भिवानी लोहारू गांव खरकड़ी के एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो करीबन एक हफ्ते पुराना है। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी एक युवक को करीब दर्जनभर युवकों ने घर से अपहरण कर उठा ले गए थे। जिसे जंगल में ले जाकर...

भिवानी(अशोक ): भिवानी लोहारू गांव खरकड़ी के एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो करीबन एक हफ्ते पुराना है। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी एक युवक को करीब दर्जनभर युवकों ने घर से अपहरण कर उठा ले गए थे। जिसे जंगल में ले जाकर जमकर पिटाई की और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

फिलहाल मामले ने जब तूल पकड़ा तो घायल युवक के पिता ने लोहारू पुलिस थाने में एक दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ दी शिकायत भी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कहा जा रहा है हमलावर युवकों ने अपने भांजे के बदले को लेकर इस मामले को अंजाम दिया और करीब एक घंटे तक युवक की बेरहमी से पिटाई की। उसे जंगल में ही अधमरा छोड़ कर घटना स्थल से फरार हो गए। यही नहीं युवक से लूटपाट भी की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!