मंडी पहुंचे कमिश्नर, बोले- राजस्थान किसानों के अनाज की खरीद के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेवार नहीं

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Oct, 2020 04:55 PM

vinay kumar commissioner of hisar range arrived in ellenabad mandi

राजस्थान सीमा के सीमांत किसानों की कपास ऐलनाबाद मंडी में सीसीआई द्वारा न खरीदने की शिकायत पर हिसार रेंज के कमिश्नर विनय कुमार आज अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की बात सुनी। इस दौरान कमिश्नर विनय कुमार ने साफ कह दिया कि हरियाणा सरकार पहले...

ऐलनाबाद (सुरेंद्र सरदाना): राजस्थान सीमा के सीमांत किसानों की कपास ऐलनाबाद मंडी में सीसीआई द्वारा न खरीदने की शिकायत पर हिसार रेंज के कमिश्नर विनय कुमार आज अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की बात सुनी, लेकिन कमिश्नर विनय कुमार ने साफ कह दिया कि हरियाणा सरकार पहले प्रदेश के किसानों का अनाज खरीदेगी, राजस्थान के किसानों के अनाज की खरीद के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेवार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर मंडी में राजनीति नहीं करने दी जाएगी। 

बता दें कि ऐलनाबाद अनाज मंडी में राजस्थान सीमा के सीमांत किसान अपनी कपास की फसल लेकर पहुंचे हैं, लेकिन यहां उनकी कपास नहीं खरीदी जा रही। फसल की खरीद न पर उन्होंने इसकी शिकायत कमिश्नर को दी। जिस पर आज कमिश्नर विनय कुमार अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने साफ कर दिया कि हरियाणा सरकार पहले प्रदेश के किसानों की फसल खरीदेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!