पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का दादरी में जोरदार विरोध, ग्रामीणों ने गांव में नहीं दी एंट्री...लौटे वापिस (VIDEO)

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Sep, 2024 08:11 PM

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और जजपा के कुछ प्रत्याशियों को प्रचार करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर भाजपा के खिलाफ किसानों में खासा आक्रोश है...

चरखी दादरी(पुनीत श्योराण): हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और जजपा के कुछ प्रत्याशियों को प्रचार करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर भाजपा के खिलाफ किसानों में खासा आक्रोश है। इस बीच दादरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान के पिता पूर्व सतपाल सांगवान का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। 

दरअसल बेटे के लिए पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान दादरी हल्के में वोट मांगने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने सतपाल संगवान का जमकर विरोध किया। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने सतपाल सांगवान को गांव के अंदर घुसने नहीं दिया। 

गौरतलब है कि इस बार सतपाल सांगवान चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इस बार उनके बेटे सुनील सांगवान को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। ये यही सुनील सांगवान हैं, जिन्होंने चुनाव से ठीक पहले जेलर के पद से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर राजनीति में एंट्री की है। सुनील सांगवान रोहतक के सुनारिया जेल के जेलर थे। इन पर आरोप है कि इन्होंने ही राम रहीम को पैरोल और फरलो कई बार दिलवाई है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!