विजिलेंस ने रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ दबोचा, इस एवज में मांगे थे पैसे

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Jun, 2025 03:42 PM

vigilance caught the patwari red handed while taking bribe

विजिलेंस विभाग की टीम ने शहीदांवाली गांव के पटवारी परमजीत कुमार को जमीन का इंतकाल करने की एवज में 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई पटवार भवन में की।

सिरसा (सतनाम सिंह) : विजिलेंस विभाग की टीम ने शहीदांवाली गांव के पटवारी परमजीत कुमार को जमीन का इंतकाल करने की एवज में 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई पटवार भवन में की। विजिलेंस ने पटवारी को हिरासत में लेकर उस पर केस दर्ज कर लिया है।

विजिलेंस डीएसपी अमित बेनीवाल ने बताया कि शहीदांवाली के अनिल कुमार ने अपनी जमीन का इंतकाल करवाना था। लेकिन पटवारी परमजीत पिछले कई दिनों से चक्कर कटवा रहा था। अनिल कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी। विजिलेंस के निर्देश पर अनिल ने पटवारी को इंतकाल के बदले 2 हजार रुपये देना तय कर लिया। पीड़ित पटवारी परमजीत को 2 हजार रुपये देने के लिए पटवार भवन पहुंचा। 

2023 में हो चुका है रिटायर

डीएसपी अमित बेनीवाल ने बताया कि अनिल ने पटवार भवन में उसने पटवारी को पैसे दे दिए और बाहर आकर इशारा कर दिया। विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। डीएसपी ने बताया कि आरोपी पटवारी साल 2023 में कानूनगो के पद से रिटायर हुआ था। रिटायरमेंट के बाद विभाग में सेवाएं दे रहा था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!