व्यापारी नेता की हवाई फायर करते हुए वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर डाला स्टेटस

Edited By Shivam, Updated: 07 Apr, 2020 06:27 PM

video of business leader s air firing viral

प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाऊन के दौरान 2 बार राष्ट्र के नाम संबोधन करके जनता से सेवा कार्यों में लगे डाक्टरों, मैडीकल स्टाफ, पुलिस व अन्य लोगों का आभार प्रकट करने के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करने की अपील की गई। दोनों ही बार ऐसे मामले सामने आए कि लोगों...

पानीपत (संजीव): प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाऊन के दौरान 2 बार राष्ट्र के नाम संबोधन करके जनता से सेवा कार्यों में लगे डाक्टरों, मैडीकल स्टाफ, पुलिस व अन्य लोगों का आभार प्रकट करने के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करने की अपील की गई। दोनों ही बार ऐसे मामले सामने आए कि लोगों ने जोश-जोश में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखा दिया।

ताजा मामला एक व्यापारी से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके दावा किया जा रहा है कि प्रकाश पर्व पर दीपक जलाने के साथ-साथ व्यापारी नेता ने लाइसैंस हथियार से हवाई फायरिंग की है तथा उसका सोशल मीडिया पर अपडेट भी डाला है। हालांकि कुछ देर बाद स्टेटस को व्हाटॅसएप से हटा भी दिया गया। दूसरी ओर व्यापारी नेता ऐसी घटना से इन्कार कर रहे हैं। 

हुआं यूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में 5 अपै्रल को रात 9 बजे लाइटें बंद करके 9 दीये, 9 मोमबत्ती या टार्च, मोबाइल आदि जलाकर प्रकाश पर्व मनाने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में पानीपत में संयुक्त व्यापार मंडल समिति के नव नियुक्त प्रधान राजेश सूरी का एक व्हाट्सएप स्टेटस वीडियो चर्चा में आ गया जिसमें वह अपनी लाइसैंसी बंदूक से हवाई फायर करते दिख रहे हैं। अब इसे पब्लिसिटी स्टंट कहें या कुछ और, मामला तेजी से वायरल भी हो गया। मामले को बढ़ता देखकर थोड़ी ही देर में यह वीडियो व्हाट्सएप से हटा भी ली गई।

राजेश सूरी संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान के साथ-साथ सर्राफा एसोसिएशन, सावन ज्योत सभा, ङ्क्षहदू सत्संग मंदिर के भी प्रधान हैं। नगर में चर्चा रही कि लॉकडाऊन के चलते जब धारा 144 लगी हुई है तो ऐसे में हवाई फायर करना क्या कानून का उल्लंघन नहीं है। दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। साथ ही प्रधान राजेश सूरी ने भी इसे बच्चों की गलती से डाला स्टेटस बताकर पल्ला झाड़ लिया है।

"जन सेवा में सारा दिन इतना व्यस्त रहता हूं कि इस प्रकार की फिजूल की चीजों के लिए उनके पास समय ही नहीं है। प्रकाश पर्व पर दीप जलाने के बाद बच्चों द्वारा व्हाट्स एप पर फोटो व वीडियो शेयर कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों से यह गलत पोस्ट अपडेट हुई है। जैसे ही उसे इस बारे में पता चला तो तुरन्त पोस्ट को हटा दिया गया। यह महज 3 मिनट तक ही स्टेटस पर रही है। कुछ विरोधी लोग तिल का ताड़ बनाकर इसे प्रचारित कर रहे हैं।" 
    -राजेश सूरी, प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल समिति।


"वायरल वीडियो का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। व्हाट्सएप स्टेटस पर यह वीडियो बच्चों द्वारा अनजाने में अपलोड की गई है। कुछ विरोधी लोग बेवजह इसे मुद्दा बनाकर छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं जो कि कतई उचित नहीं है।'
     - कृष्ण अग्रवाल, पालिका बाजार प्रधान


"प्रकाश पर्व के दौरान किसी द्वारा हवाई फायरिंग करने जैसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है तथा ही ऐसी कोई वायरल वीडियो की जानकारी है। यदि पुलिस को शिकायत मिलती है तो मामले की जांच करवाई जाएगी।"
    -सतीश वत्स, डी.एस.पी. मुख्यालय। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!