पशु चिकित्सक का अपहरण कर हरिद्वार में गंगा में फेंका

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jan, 2019 05:49 PM

veterinarian kidnapped and thrown in the ganga in haridwar

सोनीपत के गांव बडोली से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां से पहले पशु चिकित्सक का अपहरण किया गया और बाद में उसे हरिद्वार ले जा गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंदर अंतिल ऑफ रविंद्र बडोली को गिरफ्तार किया है...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के गांव बडोली से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां से पहले पशु चिकित्सक का अपहरण किया गया और बाद में उसे हरिद्वार ले जा गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंदर अंतिल ऑफ रविंद्र बडोली को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी ने पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया है और बताया कि उसने पहले मृतक को चाये में नशे की दवाई दी और फिर हरिद्वार में गंगा में फेंक दिया।

बताया जा रहा कि है कि आरोपी के कई भाजपा नेताओं के साथ नजदीकी संबंध है और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि गांव बडोली निवासी राकेश पशु विभाग में चिकित्सक के पद पर तैनात था। वहीं मामले जांच अधिकारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि गांव बडोली से राकेश नाम के युवक का अपहरण हुआ था। जिस का आरोपी गांव निवाली रविंद्र ही है और पुलिस रविंदर को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया है। और एक टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है क्योंकि अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!