केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने मां की अस्थियां की विसर्जित, बोले- मां के बिना जीवन अधूरा

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Nov, 2020 04:21 PM

union minister ratanlal kataria immersed mother s ashes

केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने आज यमुनानगर में यमुना में अपनी माता की अस्थियां विसर्जित की। हरिद्वार जाते हुए अपने परिवार सहित यमुना किनारे पहुंचे और अपनी माता परिवारी देवी की कुछ अस्थियां यमुना जी में विसर्जित...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने आज यमुनानगर में यमुना में अपनी माता की अस्थियां विसर्जित की। हरिद्वार जाते हुए अपने परिवार सहित यमुना किनारे पहुंचे और अपनी माता परिवारी देवी की कुछ अस्थियां यमुना जी में विसर्जित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने 95 वर्ष तक अपना बेहतरीन जीवन व्यतीत किया। उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया।

PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि मां के बिना जीवन अधूरा है, मां सुख दुख की साथी है। स्वयं कष्ट सहकर  भी हमें सुख प्रदान करती है। यह भी कहा कि गंगा, यमुना, सरस्वती देश की पवित्र नदियां है। इसीलिए माता जी की कुछ अस्थियां यमुना जी में विसर्जित की है।  

वहीं रतनलाल कटारिया की पत्नी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 35 साल का हमारा साथ जैसे मां बेटी का रहा। उन्होंने कहा कि बचपन में कभी मां ने सोते हुए कभी नहीं उठाया, वहीं ससुराल में आकर मां ने भी कभी नहीं जगाया। यहां इतना प्यार मिला यह सिर्फ कटारिया परिवार ही है, जहां इतना प्यार मिला। 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री रतन लाल कटारिया की माता परिवारी देवी का 29 अक्तूबर को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वहीं यमुना में भी उन्होंने कुछ अस्थियां विसर्जित की और परमात्मा से प्रार्थना की कि उनकी माता को अपने चरणों में स्थान दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!